नई टिहरी में धरने पर बैठक साधन समितियों के सचिव।
- फोटो : NEW TEHRI
साधन समिति सचिव परिषद ने पैक्स कैडर सचिवों को एसीपी का लाभ देने, एरियर भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया है। उन्होंने सरकार पर समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगते हुए बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को भी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल के नेतृत्व में कर्मियों ने जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय के बाहर धरना देते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से पैक्स कैडर सचिवों को एसीपी का लाभ देने, सचिवों को ग्रेड-ए में पदोन्नति देने, एरियर भुगतान, सेवानिवृत्त सचिवों के लंबित देयकों का भुगतान, सातवें वेतनमान का एरियर, प्रभारी सचिवों, आंकिकों को शीघ्र सचिव पदों पर समायोजित करने समेत अन्य मांगों को के निराकरण की मांग की जा रही है। इस मौके पर हिकमत सिंह राणा, माणिक लाल बिजल्वाण, मंगल सिंह, गिरीश सिंह, आनंद सिंह, विजयपाल, कलम भंडारी, मुरारी चौहान, रविंद्र कोटवाल, रोशन लाल, गजेंद्र सिंह, अश्वानी बहुगुणा, वस्तीराम रतूड़ी, अवतार सिंह, गंगा सिंह, सुरेंद्र राणा, विकास, जयदेव आदि मौजूद थे।