लक्ष्य गीत और नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के साथ मठियाणगांव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू हो गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वयंसेवियों ने लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने कहा कि शिविर के दौरान लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। कहा कि यदि नशामुक्ति के लिए मठियाणगांव के लोग जागरूक हुए, तो यह शिविर की बड़ी उपलब्धि होगी। सभासद सुनैना शाह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मोहन सिंह कुमांई, केशवानंद मैंठगणी, महावीर सिंह नेगी, विजय प्रकाश उनियाल, अनिल भट्ट, राकेश कठैत, प्रीति परमार आदि उपस्थित रहे।