नई टिहरी। केमसारी में टिनशेड आवास को स्थायी रूप से आवंटन करने की मांग को लेकर बांध प्रभावितों का धरना 15वें दिन भी जारी रहा। एक सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठे बांध प्रभावितों ने कहा कि 2002-03 में जब पुरानी टिहरी शहर में पानी भरने लगा था उस समय तक जिनका पुनर्वास नहीं हो पाया था उन्हें बौराड़ी केमसारी में बनाए गए टिनशेड अस्थायी रूप से आवंटित कर शिफ्ट किया गया था।
एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने बताया कि 23 सालों में लोगों का परिवार बढ़ने पर सब एक कमरे में रहने को मजबूर हैं। जल्द समस्या का समाधान न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, सीताराम, जमीर, पंकज, नीरज, बैशाख सिंह, हनीफ,तौसीब अहमद, समीम, लियाकत अली, गुड्डी देवी, बाला देवी, रेखा, रजनी, उर्मिला धनाईं, रोशनी देवी, लक्ष्मी देवी, सुमिता घई, मंजू, ममता पैन्यूली, सुंदरा देवी बैठी रही। संवाद