नई टिहरी। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की पहल पर जिला सभागार में केंद्र सरकार की ओर से पारित वीबी जी राम जी को लेकर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम नितिका खंडेलवाल, डीडीओ मो. असलम और पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। विधायक उपाध्याय ने पहाड़ी राज्यों में मनरेगा मजदूरी बढाने, तकनीक उपयोग के लिए मोबाइल नेटवर्क को बेहतर करने पर जोर दिया।
डीडीओ मो. असलम ने मनरेगा और वीबी-जी राज जी की तुलनात्मक जानकारी दी। पीआईबी के सहायक निदेशक सुंदरियाल ने बताया कि योजना में आपदा के कामों, मजदूरी की दरें भी समय-समय पर महंगाई दर के आधार पर बढ़ाने और श्रमिकों की सुरक्षा की व्यवस्था है। ग्राम प्रधान बलवंत रावत, बीडीसी सदस्य कुलानंद चमोली ने मानव दिवस बढ़ाने और बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। संवाद