फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई साबित हुआ युवाओं को रोजगार देने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का युवाओं को रोजगार देने का वादा हवाई साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार से लेकर महंगाई रोकने और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इस मौके पर लोक गायक किशन महिपाल, विनोद बिजल्वाण, अनिशा रांगड़, माहि सुरियाल ने लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

गजा इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में प्रीतम सिंह ने शहीदों श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिजनों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने धारअकरिया क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल, इंटर कालेजों के मेधावी छात्र-छात्रों को भी सम्मानित किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भास्कर गैरोला अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व सिंचाई मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि नरेंद्रनगर से सरकार में कृषि मंत्री है, लेकिन कृषि, बागवानी के क्षेत्र में नरेंद्रनगर को कोई लाभ नहीं मिल पाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, कुंवर सिंह चौहान, टंखी नेगी, दिनेश व्यास, सुशील कोठारी, अनोर बंठवाण, राजवीर भंडारी, ऊषा चौहान, नीलम चौहान, नीलम बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें