फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना है प्राथमिकता : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता होगी। एसएसपी ने कहा कि किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर पुलिस कर्मी को प्रशिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वर्ष 2005 बैच के पुलिस अधिकारी नवनीत भुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस जिला प्रशासन के साथ टीम भावना से कार्य करेगी। एसएसपी ने कहा कि टिहरी झील में एडवेंचर गतिविधियां शुरू हो गई है, वहां भी आपदा प्रबंधन की दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले एसडीआरएफ में सेनानायक रहे एसएसपी भुल्लर की देखरेख में 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान शवों का डीएनए और अंतिम संस्कार किया गया था। रैणी आपदा में भी उनके निर्देशन में सफल रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। एसएसपी भुल्लर माउंट एवरेस्ट विजेता भी हैं। इस मौके पर एएसपी राजन सिंह, डीएसपी एसपी बलूनी और एलआईयू निरीक्षक शैलेश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें