फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार है निंदनीय : विक्रम

Mon, 19 Jan 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रयागराज में स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज और उनके अनुयायियों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर प्रयागराज संगम पर स्नान के दौरान ज्योतिषपीठ के स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज जो हिंदू सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक है, उनके साथ अभद्रता की गई है। उन्होंने बताया कि जब पूज्य महाराज की पेशवाई स्नान के लिए निकली तब उनकी पेशवाई में गो माता राष्ट्र माता के बैनर, स्लोगन, प्ले कार्ड, झंडे लगे थे लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री स्वामी योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने निरंकुशता से महाराज और उनके शिष्यों, दंडी स्वामियों और अनुयायियों के साथ मारपीट की गई।
कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और संत समाज को इस तरह अपमानित करने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करती है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, विजयपाल रावत, सिद्धि राम, जयसिंह रावत, घनश्याम पंवार और विन्नी पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें