फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सांस्कृतिक-खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता किए सम्मानित

Mon, 19 Jan 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायक मंगलेश ने दी रंगारंग प्रस्तुति, कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला संपन्न
विज्ञापन


नई टिहरी। चाका क्वीली में आयोजित सात दिवसीय कोटेश्वर पर्यटन एंव विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन गायक मंगलेश डंगवाल और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

सोमवार को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, स्टॉल और आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया। वन मंत्री उनियाल ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। पशुपालन मंत्री बहुगुणा ने कहा संस्कृति के जीवंत रखने में मेला सबसे अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले लोक गायक मंगलेश डंगवाल के मेरी सुभागा, सिल्की बांद, लबरा छोरी, माया बांद, मेरी छौंदाडी, रमछोल माया, हे गैल्याणी की दिलकश प्रस्तुति दी। उन्होंने मेला स्थल पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इस मौके पर नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजवीर खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, गिरीश बंठवाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें