फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नई टिहरी बाजार और माल रोड एक साल में नए लुक में आएगा नजर

Sun, 12 Apr 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण को मिली 10 करोड़ की मंजूरी, मई से शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी का माल रोड और बाजार एक साल के भीतर नए लुक में नजर आएगा। पर्यटन और व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए नई टिहरी बाजार के सौदर्यीकरण कार्यों के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। उक्त धनराशि से माल रोड और पूरे बाजार में सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने हैं।
नई टिहरी शहर को मास्टर प्लान के तहत बसाया गया था लेकिन वर्षों बाद भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस व्यवस्थाओं का अभाव बना हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक टिहरी झील में बोटिंग करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन शहर के बाजार और माल रोड तक उनकी पहुंच सीमित रहती है। ऐसे में बाजार का नए सिरे से सौंदर्यीकरण कार्य टिहरी झील और शहर के बीच पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ाने में मजबूत कड़ी का काम करेगी।
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत 10 करोड़ की धनराशि से नई टिहरी के माल रोड और बाजार क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से विकसित करने की योजना है। योजना के तहत माल रोड पर फसाड़ कार्य कर दुकानों के फ्रंट को एक समान डिजाइन में तैयार किया जाना है। बाजार की करीब 105 दुकानों के साइन बोर्ड भी एक जैसे बनाए जाएंगे जिससे पूरे क्षेत्र में एकरूपता और व्यवस्थित लुक दिखाई देगा। इसके अलावा बाजार में रेलिंग का निर्माण, सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और दुकानों के बाहर स्टोन टाइल्स लगाना भी प्रस्तावित है।
रात के समय बाजार में पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइटिंग) की व्यवस्था की जानी है। निर्माण कार्यों के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चंबा को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। योजना के तहत कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन




नई टिहरी बाजार के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मई माह में टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाना है।
- सौरभ शर्मा, परियोजना प्रबंधक पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें