फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपुर और स्यालगी क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही पीएमजीएसवाई की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की लापरवाही प्रतापनगर क्षेत्र के भरपुर, गोलाणी, सिल्यारी, स्यालगी और कोरदी गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। तीन करोड़ खर्च होने के बावजूद भरपुर-गोलाणी-सिल्यारी-स्यालगी मोटर मार्ग पर लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। 13 किमी लंबी संकरी सड़क किनारे कहीं पर भी सुरक्षा दीवार और पैरापिट नहीं है।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र के दूरस्थ गांवों के लिए सड़क मंजूर हुई। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 13 किमी मोटर मार्ग का निर्माण हो पूरा हो चुका है। तीन साल पहले कार्यदायी संस्था तीन करोड़ की लागत से सड़क का डामरीकरण और नाली निर्माण किया, लेकिन डामर जगह-जगह उखड़ चुका है। हीरा सिंह कलूड़ा, अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें जीप-टैक्सी बुक कर बाजार से गांव पहुंचना पड़ता है। उन्होंने जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भरपुर-बागी-सिल्यारी सड़क अभी निर्माणाधीन है। सड़क पर अभी कई स्थानों पर काम होना शेष है। यदि डामर उखड़ गया, तो ठेकेदार मरम्मत की जाएगी।
-संजय श्रीवास्तव, ईई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें