फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अतिवृष्टि से नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग हुआ सबसे अधिक प्रभावित

Sun, 05 Oct 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से लोनिवि नरेंद्रनगर को हुआ आठ करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। बीते सितंबर में हुई अतिवृष्टि ने नरेंद्रनगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कों और ढांचागत व्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। विभाग की ओर से किए गए प्राथमिक आकलन में लगभग आठ करोड़ रुपये की क्षति सामने आई है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार कर्णवाल ने बताया कि आपदा से नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लगातार हुई बारिश के चलते कई जगह सड़क ध्वस्त हो गई थी जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मार्ग पर विभाग ने लगभग दो करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनवानी-नीर मोटर मार्ग पर भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सहायक अभियंता गौरव जुयाल ने बताया कि आगराखाल-कुशरेला मार्ग भी बरसात में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लगभग 80 लाख रुपये की क्षति हुई है। चार करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर डीएम को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। नगर क्षेत्र में जल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए की गई खोदाई से भी विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है। सीवर लाइन खोदाई से लगभग ढाई करोड़ रुपये की क्षति हुई है। भुगतान करने के लिए जल निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें