फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हाइटेंशन लाइन हटाई जाए, सड़क और शिक्षा के मुद्दे छाए

Tue, 06 May 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गजा तहसील दिवस में उठाई गई कई समस्याएं, एडीएम बोले-समस्याएं होंगी हल
विज्ञापन

नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गजा में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। ज्यादातर शिकायतें सड़क, शिक्षा, पानी और पावर ग्रिड से संबंधित दर्ज हुई। एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को दर्ज शिकायताें का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, समाधान होने और न होने की सही जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को पत्र के माध्यम से देने को कहा।
शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालीटेक्निक में आयोजित तहसील दिवस में साहब सिंह चौहान व वीरेंद्र चौहान ने फलसारी, बौंर डांडा में पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाने, फलसारी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने जूनियर स्कूल में विज्ञान व गणित विषय में स्थाई शिक्षक तैनात करने, रतन सिंह रावत ने कृदवालगांव प्राथमिक विद्यालय में 2000 से 2017 तक के वित्तीय अभिलेख नहीं होने पर जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोत सिंह असवाल ने पावर ग्रिड की सीएसआर मद से पोखरी बाजार में सुलभ शौचालय व सोलर लाइट लगाने, शिखर स्कालर्स एकडमी गजा के प्रधानाचार्य कुंवर खाती ने जिला योजना से संपर्क मार्ग निर्माण विद्यालय तक करने, ग्राम दंदेली की अवंतिका ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने, धन सिंह सजवाण ने नहर निर्माण व कोटेश्वर में घाट के लिए टिनशेड निर्माण, रतन रावत ने बिरोगी में जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराने की मांग उठाई। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, एसडीओ रश्मि ध्यानी, तहसीलदार विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें