फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सेमीफाइनल में पहुंची इलेवन क्लब की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। ओण पट्टी के खेतगांव स्टेडियम में चल रहे नरसिंग देवता किक्रेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाईनल मुकाबला बाबा केदार टीम और इलेवन क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर इलेवन क्लब की टीम ने पहली बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 122 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए बाबा केदार की टीम 8 विकेट खाेकर 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इलेवन क्लब की टीम ने 29 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंंने टूर्नामेंट मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडी धीरज राणा और कपिल रमाेला काे 500-500 रूपये की धनराशि पुरस्कार भेंट की। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह राणा, महामंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष विनाेद मंतवाणी, सचिव इंदर सिंह राणा, ग्राम प्रधान जय सिंह मिश्रवाण, सुरेश मंतवाणी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें