प्राथमिक विद्यालय डांगी घाेडपुर में क्षतिग्रस्त शौचालय का गड्ढा आए दिन दुर्घटना को न्योता दे रहा है शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली से अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने मरम्मत न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
उपली रमाेली पट्टी के प्राथमिक विद्यालय डांगी घाेडपुर का शौचालय जुलाई 2021 में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। घाेडपुर की प्रधान भागेश्वरी देवी, बलबीर सिंह ने बताया कि शौचालय क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भी भेजा था। बीते शनिवार को कक्षा तीन में पढ़ने वाला छात्रा अभिषेक नेगी गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया था। इससे पहले भी दो छात्र चोटिल हो चुके हैं।
Iप्राथमिक विद्यालय डांगी घाेडपुर के क्षतिग्रस्त शौचालय का जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। नहीं होने तक शिक्षकों को छात्रों के खेलकूद और आनेजाने के दौरान पैनी नजर रखनेे कहा गया है। -पूनम चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगरI