फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बेडू पाको बारा मासो... पर खूब थिरके दर्शक

Sun, 02 Nov 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका मेहर और बीना बोरा के नाम रही कुंजापुरी मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला की छठी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका प्रियंका मेहर और बीना बोरा के नाम रही। प्रियंका ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी तो गायिका बीना बोरा ने भी कई गीत गाए।
शनिवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रियंका मेहर ने बेडू पाको बारा मासो, ता छुमा ता छुमा छुम ले धिंग ता लो, छकी पिलाणी दारू ले, देहरादून की नौनी छौं, मारी जालू मैरा, बाजे रे मुरूली मुरूली छमा छम, तिलै धारू बोल से समां बांध दिया। फरमाइश पर प्रियंका ने धना धना रे, रूप की मंतर और रूम झुम मेरी स्याली वरूणा पर दर्शकों को पंडाल में नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गायिका बीना बोरा ने भी खाई काखड़ी झिल्ल मां, प्यारू मेरू उत्तराखंड, बांद कमली, कुल्लू मनाली जाणू गीत गाए। लोक गायक धनराज और पूजा ने भी अपने सुपरहिट एलबमों के गीतों पर वाहवाही लूटी। इस मौके पर सुनील सजवाण, विकास चमोली, प्रदीप दास, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें