डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
उत्तरकाशी। डिपार्टमेंट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच हेल्थ वॉरियर्स और विद्या रथ के बीच खेला गया। इसमें हेल्थ वॉरियर्स की टीम ने तीन विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच शाकिर अली खान रहा।
शनिवार को मनेरा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच हेल्थ वॉरियर्स और विद्या रथ के बीच खेला गया। इसमें विद्या रथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें विद्यारथ की टीम ने 123 रन बनाए। इसके जवाब में हेल्थ वॉरियर्स की टीम ने तीन विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा मैच राजस्व रॉयल और कूप फाइटर के बीच खेला गया जिसमें राजस्व रॉयल ने पहले खेलते हुए 205 रन बनाए जिसके जवाब में कूप फाइटर 99 रन पर ही आल आउट हो गई। इसमें मैन ऑफ द मैच राहुल चौहान रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मनेरा स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है जिसके हर विभाग की टीम प्रतिभाग कर रही है। साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही आम लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है।