फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बनेगा मेडिकल और शिक्षा का हब : उपाध्याय

Sat, 03 Aug 2024 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी आने वाले समय में मेडिकल और शिक्षा का हब बनेगा। कहा कि इणिया में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चयन कर ली गई है। सुरसिंगधार बीएससी नर्सिंग कॉलेज को पीजी नर्सिंग कॉलेज बनने के आदेश हो गए हैं। कोटीकॉलोनी से बौराड़ी तक स्वीकृत रोपवे से नई टिहरी शहर को जोड़ने के लिए जगह चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


शनिवार को टिहरी विधायक ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि टिहरी में बनने वाला मेडिकल कॉलेज अंतरराष्ट्रीय स्तर का बने इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कहा कि मेडिकल कॉलेज में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं लोगों को मिल सके।
बताया कि सुरसिंगधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी स्तर का बनने के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के लिए भागीरथी पुरम के इणिया नामे तोक में जगह का चयन कर लिया गया है, जल्द ही भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बताया कि मेडिकल कॉलेज की अन्य विंगों के लिए जगह कम पड़ती है, तो पांगरखाल और पाटा गांव के ग्रामीण करीब चार सौ नाली निशुल्क भूमि देने को तैयार है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि एशियन डेवलमेंट बैंक (एडीबी) ने टिहरी झील क्षेत्र के विकास के लिए योजना तैयार की गई है। करीब 13 सौ करोड़ की लागत 42 वर्ग किमी. झील क्षेत्र में प्रथम चरण में झील के चारों ओर रिंग रोड के साथ विभिन्न पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाना है।
दूसरे चरण में भिलंगना और कोटेश्वर घाटी व चंबा से कोटीकॉलोनी तक विकास कार्य होंगे। साथ ही नई टिहरी के बौराड़ी बस अड्डा और कवर्ड मार्केट को भी नए स्वरूप दिया जाएगा। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का मुख्यालय श्रीदेव सुमन के गांव जौल में बनाने पर काम किया जा रहा है।
बालमा गांव और कुमारधार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विषयों के बढ़ाने और भवन निर्माण सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर भी कार्य किए जा रहा है। दोनों कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं बढ़ाने के लिए सरकार को बजट का प्रस्ताव भेज दिए गया है। संभवता इसी बजट में स्वीकृति मिल जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विजय कठैत, रवि सेमवाल, सुरेश तोपवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें