फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई टिहरी झील

विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में बोटिंग के लिए पहुंचे सैलानी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और वीकेंड पर टिहरी झील दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही है। बोटिंग करने के लिए शनिवार को टिहरी झील में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसायिओं और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। रविवार को टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 1500 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को टिहरी झील में सुबह से ही सैलानियों की अच्छी खासी आवक देखने को मिली। इससे बोट व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। दिल्ली, मेरठ, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग से बड़ी संख्या में सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे। सैलानियों की बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाय और स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं। हालांकि होली के बाद ही झील क्षेत्र में पर्यटकों की चहल कदमी बढ़नी शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को झील क्षेत्र दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही। पिछले एक माह से औसत प्रतिदिन 800 से लेकर एक हजार तक सैलानी झील में बोटिंग करने पहुंच रहे थे। लेकिन रविवार को बोटिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या 1500 तक जा पहुंची। सैलानियों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाय और स्थानीय व्यापारी खासे उत्साहित हैं। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, संरक्षक कुलदीप पंवार, पूर्व अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि रविवार को करीब 1500 पर्यटकों ने झील में बोटिंग और साहसिक खेलों का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें