नई टिहरी के भागीरथीपुरम में फुटबॉल की विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते टीएचडीसी के ईडी यूके सक्सेन?
- फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी इंडिया टिहरी की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल टिहरी फैल्कंस और डार्क हॉर्सेज के बीच हुआ। पेनॉल्टी शूटआउट में टिहरी फैल्कंस ने 3-2 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की।
भागीरथीपुरम में 20 अक्तूबर से शुरू हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में डार्क हॉर्सेज और टिहरी फैल्कंस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। फुल टाइम तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी रहीं। टिहरी फैल्कंस की ओर से तनुज राणा ने 2 गोल और प्रत्यूष ने एक गोल किया, जबकि डार्क हॉर्सेज की ओर से तीनों गोल सचिन राठौर ने किए। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में फैल्कंस ने 3-2 से बाजी मारकर खिताब जीता। टूर्नामेंट के तनुज राणा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सचिन राठौर सर्वश्रेष्ठ स्कोर और चंद्रशेखर जोशी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे। इस मौके पर महाप्रबंधक (स्टेज-प्रथम) एसके राय, एजीएम (यांत्रिक) एमके सिंह, अभिषेक गौड़, बीके सिंह और डीजीएम एसबी प्रसाद आदि मौजूद थे।