फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखा है : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थत्यूड़(टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के भटोली में पर्यटन क्रीड़ा एवं संस्कृति संरक्षण समिति सिलगांव की ओर से तीन दिवसीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं विकास महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी, दौड़, सामान्य ज्ञान, लंबी कूद से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कलाकारों और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भटोली में आयोजित कार्यक्रम का धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने उद्घाटन किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए इस तरह के आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि जाैनपुर क्षेत्र की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखा हुआ है। कहा कि युवाओं को भी अपनी संस्कृति से निरंतर जुड़ा रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल इंग्लिश मीडियम स्कूल सैंजी के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पहले दिन प्राथमिक वर्ग की कबड्डी जीपीएस कैंपटी और शिशु मंदिर कैंपटी के बीच खेला गया। जिसमें शिशु मंदिर कैंपटी की टीम विजयी रही। इसके साथ ही वॉलीबाल, रस्साकशी, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, दौड़, सामान्य ज्ञान, लंबी कूद, कुर्सी दौड़ आदि में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, सचिव महिपाल राणा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, जगत लाल डोगरा, मुकेश सजवाण, अनिल सिंह पंवार, प्रधान सरोज भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, दिनेश बर्थवाल, दयाल भंडारी, अर्जुन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें