राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता में स्वाधीनता आंदोलन की विभिन्न घटनाओं से छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाते हुए देश के संविधान और अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। दांडी मार्च और सविनय अवज्ञा आंदोलन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवानी राज ने बाजी मारी।
सोमवार को आयोजित गोष्ठी का प्राचार्य प्रो. रेनु नेगी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक व इतिहास के विभागाध्यक्ष डा. एसके कगडियाल ने दांडी मार्च और सविनय अवज्ञा आंदोलन की जानकारी। निबंध में शिवानी प्रथम, मानसी द्वितीय और कोमल तृतीय रही। इस मौके पर डा. दिनेश शर्मा, डा. प्रीति सिंह, डा. अरविंद सिंह, डा. अरुणा सूत्रधर, डा. निरंजना शर्मा, डा. प्रीति शर्मा, डा. बीडीएस नेगी, डा. सुधा पंवार आदि मौजूद थे। संवाद