श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति ने टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर टिहरी झील में क्रूज, शिकारा, फ्लाई बोट और पैरासिलिंग गतिविधियों के लिए आमंत्रित निविदा की शर्तों में शिथिलीकरण की मांग की है।
सोमवार को यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चैहान, सचिव जितेंद्र नेगी ने टाडा के एसीइओ को भेजे ज्ञापन में बताया कि इन दिनों टिहरी झील में पर्यटन और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए क्रूज बोट, शिकारा, फ्लाई बोट और पैरासिलिंग आदि संचालित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इससे बाहरी पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा। कहा कि बांध के लिए टिहरी के लोगों ने कुर्बानी दी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए फार्म भरने के लिए शिथिलीकरण किया जाए। ब्यूरो