राजकीय महाविद्यालय पौखाल का दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। छात्र-छात्राओं शानदार प्रस्तुतियाें से दर्शकों का मन मोहा।
महाविद्यालय पौखाल के दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने समापन करते हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये की विधायक निधि से दिए गए कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों को शुभारंभ कर कॉलेज परिसर में पौधे रोपे। प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने महाविद्यालय की उपलब्धियां से लेकर समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग की अपेक्षा की। छात्रों के बीच आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रोनिका प्रथम, अंजलि द्वितीय, सुमन भंडारी तृतीय रही। भाषण में राहुल बिष्ट पहले, दीक्षा दूसरे, प्रीतम, पिंकी तीसरे स्थान पर रही। रंगोली में अंजलि ग्रुप प्रथम, शिवानी ग्रुप द्वितीय, मलिका ग्रुप तृतीय रहा। सामान्य ज्ञान में नीतिका पहले, अंजलि, पूजा दूसरे, सुमन, रोनिका तीसरे रहे। समूह गान में सारिका ग्रुप प्रथम रहा। सामूहिक नृत्य में सपना, आरती प्रथम, किरण, अंजलि द्वितीय और अंजलि, शिवानी तृतीय रही। इस मौके पर डा. संदीप कुमार, डा. सजीव भट्ट, डा. बीआर भद्री, डा. मीनाक्षी वर्मा, डा. अंधरूती शाह, डा. संतोषी, डा. अनुरोध प्रभाकर, आनंद बिष्ट, केदार बर्तवाल, जयवीर रावत, विक्रम असवाल, उम्मेद नेगी, विजय सिंह, पदम कुमाईं, हिकमत रावत, राकेश भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार आदि मौजूद थे।