फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने में नाकाम रही प्रदेश सरकार:संदीप चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रतापनगर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को विकास के हर मोर्चा पर विफल बताया। कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और रोजगार के लिए युवा दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली व प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती ने कहा कि पांच वर्षों में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। सरकारी विभागों में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति के लिए सिर्फ विज्ञप्ति ही जारी की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि समाज का हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है, लेकिन महंगाई नियंत्रण करने के मुद्दे पर सरकार मौन है। कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, मान सिंह रौतेला, भरत बुटोला, नरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें