फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए पांच में से एक स्मार्ट गांव बनाएगा श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की बैठक में विवि की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों में से एक गांव को स्मार्ट गांव बनाने का निर्णय लिया गया है। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी इन पांचों गांवों का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने चंबा ब्लाक के जौल, स्यूटा, साबली, जड़धार गांव और नरेंद्रनगर ब्लाक के डौंर गांव को गोद लिया था। इन गांवों के समग्र विकास के लिए विवि की ओर से स्वच्छता अभियान, कौशल विकास और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया गया। अब विवि के कुलपति ने इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पांच में से एक गांव को स्मार्ट गांव बनाने का फैसला लिया है। बुधवार को विवि मुख्यालय में आयोजित बैठक में कुलपति ने अधिकारियों से विवि के गोद लिए हुए गांवों में अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। वीसी डा. ध्यानी ने बताया कि पांच गांवों में से एक गांव को स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। इस निर्णय के तहत बृहस्पतिवार को जौल गांव का भ्रमण किया जाएगा। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें