फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराण-डांडासारी में भी अब शराब पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लाक का कुराण-डांडासारी ग्राम पंचायत भी अब शराब बंदी की मुहिम में शामिल हो गया है। कुराण-डांडासारी ग्राम पंचायत में होने वाली शादी-विवाह और अन्य धार्मिक कार्यों में अब कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं होगा। ग्राम पंचायत की बैठक में सर्व सम्मति यह प्रस्ताव पारित किया गया। नियम का उल्लंघन करने वाले परिवार से 21 हजार अर्थदंड वसूलने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

बुधवार को कुराण-डांडासारी की प्रधान विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में बैठक हुई। शादी-विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों में कॉकटेल पार्टी के बढ़ते प्रचलन पर महिलाओं और वृद्ध लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा शराब के कारण गांव में सामाजिक सौहार्द खराब हो रहा है। नशे के कारण झगड़े बढ़ रहे है। युवा वर्ग पर नशे का सबसे बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से शादी-विवाह और धार्मिक आयोजन में कॉकटेल पार्टी के बहाने मेहमानों को शराब न परोसने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह भी तय किया गया यदि कोई परिवार पंचायत के नियम का उल्लंघन करेगा, तो उसे 21 हजार अर्थदंड वसूला जाएगा। बैठक में महिला मंगलदल अध्यक्ष भवानी देवी, युवा मंगलदल अध्यक्ष गौतम शाह, रूकमणी रावत, हरीश थलवाल, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, ध्यान सिंह, केशर सिंह, जगनाथ सिंह, कर्ण सिंह, दीवार कुड़ियाल, संजय सिंह, मदन सिंह, गंभीर सिंह, गैणा देवी, बचनी देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें