फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि : सम सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि ने स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और अंक सुधार परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि चार सितंबर तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा आवेदनपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. महावीर सिंह रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा आवेदनपत्र भरने की तिथि बढ़ाने की मांग करने पर विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने और फीस जमा करने की तिथि चार सितंबर तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि स्नातक की मुख्य परीक्षा (सेमेस्टर) का शुल्क 900 रुपये, स्नातकोत्तर के लिए 1100 और अंक सुधार परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि विलंब शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए उपाधि शुल्क 400 रुपये रखा गया है। उन्होंने विवि से संबद्ध सभी प्राचार्य और निदेशकों से कहा है कि परीक्षा समय पर संपन्न कराने के लिए वह सम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र विवरणानुसार भरवाने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि आवेदनपत्र भरने की निर्धारित तिथि के बाद कतई स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा आवेदनपत्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.sdsuv.net पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें