फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम : उनियाल

Tue, 19 Nov 2024 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर की रेस में कीर्तिनगर का अंकित और प्रतापनगर की सोनिका दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन

नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में जिलास्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन अंडर 20 बालक और बालिका वर्ग की दौड़ और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में कीर्तिनगर का अंकित और बालिका वर्ग में प्रतापनगर की सोनिका सबसे तेज दौड़ी।
मुख्य अतिथि वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वजारोहण कर जिलास्तरीय खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर की दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि पहले दिन अंडर-20 के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नरेंद्रनगर का विवेक द्वितीय व थौलधार का राधे तृतीय रहा। बालिका वर्ग में थौलधार की रिया द्वितीय और कीर्तिनगर की सलोनी तृतीय रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिया, सोनिका, सोनाली, बालक में राधे, आयुष, सतेंद्र, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास नेगी, सौरभ नेगी, साहिल शाह, बालिका में काजल, चांदनी, सुमन, 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शीतल, कोमल, शिवानी, बालक में अखिल तडियाल, अभिषेक रावत, दीपक क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, रविंद्र राणा, सुरेश गुसाईं, संजय लिंगवाल, ममता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रेस क्लब भवन का किया लोकार्पण
नई टिहरी। वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब के भवन का लोकार्पण और स्मारिका का विमोचन किया। कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है। पत्रकारों को चाहिए आम जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर सरकार के सम्मुख रखे। इस मौके पर सीडीओ डा. अभिषेक त्रिपाठी, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, उर्मिला राणा, क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, महामंत्री गोविंद पुंडीर, कोषाध्यक्ष धनपाल सिंह गुनसोला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें