नई टिहरी। अभ्युदय यूथ क्लब के ओर से आयोजित अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक-बालिका दौड़ में दिव्यांशु और सोनिका, 200 मीटर में आर्यन रावत और सोनिका तथा 400 मीटर में अभिषेक और सोनिका प्रथम रहे। जिलास्तरीय एकल खेलकूद प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के खेल मैदान में आयोजित अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि अभ्युदय यूथ क्लब लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के एकल विद्यालय के बालक-बालिकाओं को खेलकूद क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहा है, जो सराहनीय है। कहा कि युवाओं को जरूर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।
प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में अध्यन, युवराज, प्रियांशी, अर्चना, 200 मीटर में सृयांश, अर्जुन, प्रियांशी, कोमल और 400 मीटर में अभिषेक, समीर, अर्चना और प्रीति क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर अभ्युदय यूथ क्लब अंचल की प्रमुख किरन बडोनी, प्रशिक्षण प्रमुख दुर्गा लेखवार, बलवीर, सरला नेगी, डॉ़ प्रमोद उनियाल, पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज शाह, कांता देवी विनीत उनियाल आदि मौजूद थे।