फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाम स्थापना करने का अधिकार शंकराचार्य को है : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर धार्मिक स्थलों पर कोरी घोषणाएं कर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री ने सेम मुखेम को छठे धाम बनाने की घोषणा की है। जबकि सनातन धर्म में धाम की स्थापना करने का अधिकार सिर्फ शंकराचार्य को है। सरकार किसी भी धाम में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर सकती है। अच्छा होता मुख्यमंत्री प्रतापनगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करते।
विज्ञापन

जारी बयान में पूर्व विधायक नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेम मुखेम दौरे को निराशाजनक बताया। कहा कि 2017 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ओणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की घोषणा की थी, लेकिन पांच साल बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा पर अमल नहीं हो पाया। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पिछले पांच वर्षों में सेम मुखेम को धार्मिक तीर्थाटन और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कोई भी ठोस कार्य योजना नहीं बना पाई। जबकि 2014-15 में कांग्रेस शासन काल में सेम मुखेम के मडभागी सौड़ में कृत्रिम झील, अतिथि गृह और स्टेडियम का निर्माण किया गया है। प्रदेश सरकार को श्वेतपत्र जारी कर बताया चाहिए उन्होंने पांच साल में सेम मुखेम क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें