फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर करें स्वरोजगार : दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा ब्लॉक के चोपड़ियाल गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों की ओर से तैयार किए गए खाद्य उत्पादों और सेब उद्यानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।
विज्ञापन




डीएम दीक्षित ने प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के लाभार्थी रामकृष्ण डबराल की हिमालय नेचुरल फूड प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग यूनिट, ग्रामीण बचत केंद्र, रमेश डबराल, खुशीराम डबराल के पॉलीहाउस, सेब उद्यान, भवान सिंह पुंडीर के सोलर पावर प्लांट, सरस्वती शिशु मंदिर, पंचायत भवन, जन सेवा केंद्र आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग यूनिट तैयार हो रहे खाद्य पदार्थों, उनकी लागत, उत्पादन, मैनपॉवर, मार्केटिंग की जानकारी ली।



किसानों की मांग पर डीएम ने क्षेत्र में मृदा परीक्षण करवाने, काश्तकारों की ट्रेनिंग, कीवी स्ट्रक्चर एवं ड्रिप हेतु प्लान बनाने, खेती को जंगली जनवरों से बचाने को फेंसिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने पंचायत कार्यालय में इंटर कॉलेज, राशन दुकान, आंगनवाड़ी केंद्र, पोस्ट ऑफिस, मिनी बैंक, कूड़ा कलेक्शन आदि की जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीएचओ आरएस वर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, ईई जल निगम केएन सेमवाल, प्रधान सीमा डबराल, तहसीलदार राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें