फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दस लाख से बनेगी सिलारी स्कूल की सुरक्षा दीवार

Sun, 11 Aug 2024 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्राथमिक विद्यालय सिलारी के क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत 10 लाख की धनराशि से की जाएगी। गत वर्ष आपदा के दौरान सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय भवन को खतरा बना था। अभिभावकों की मांग पर धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के रौणद रमोली पट्टी के प्राथमिक विद्यालय सिलारी की सुरक्षा दीवार गत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिलारी के क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए अनटाइड फंड से 10 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिला योजना के तहत वर्ष 2024-25 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 41 लाख का बजट अनुमोदित है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला खनिज न्यास फाउंडेशन से माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनने और मरम्मत कार्य के लिए 48 लाख 54 हजार की धनराशि अवमुक्त हुई है। स्वीकृत धनराशि से जल्द ही विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें