फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय को शिफ्ट करवाया जाएगा : बौड़ाई

Tue, 28 Jun 2016 09:32 PM IST
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच चल रहे राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्थानांतरण को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही विवि, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग की बैठक आहूत कर विद्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। ताकि छात्र-छात्राओं के शिक्षण व विवि का कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो सके।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने श्रीदेव सुमन विवि के मुख्यालय बादशाहीथौल का निरीक्षण कर विवि में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। कुल सचिव डा. सुरेंद्र सिंह रावत ने डीएम को बताया कि विवि से अभी तक 147 कालेज संबद्ध है। उन्होंने विवि के बीच में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अन्यत्र शिफ्ट न होने से विवि के पास भूमि और भवन का अभाव बना हुआ है। इससे विवि अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं कर पा रहा है। डीएम बौड़ाई ने कहा कि जल्द ही शिक्षा, सिंचाईं, राजस्व, विवि और सौंदकोटी के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर स्कूल को स्थानांतरित करने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार दिनेश चंद्रा, सहायक विमल मिश्रा और कुलदीप नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें