फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी से कोटेश्वर जाते वक्त एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूटी सवार बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा भाई घायल हो गया। घायल को जिला अस्तपाल बौराड़ी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रायपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश प्रदेश निवासी घिस्मन और मामचंद कोटेश्वर डैम परियोजना और कोटेश्वर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का कार्य करते हैं। बीती शाम को वह स्कूटी से नई टिहरी से घर कोटेश्वर जा रहे थे कि बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे कोटेश्वर पुलिस चौकी से कुछ दूरी आगे पर उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुुंचने से पहले ही घिस्मन (48) पुत्र सुखे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में घायल उसके छोटे भाई मामचंद (40) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया घिस्मन स्कूटी चलाकर घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें