फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती डांस और रणदीप गायन में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीए योगा प्रोडक्शन की छात्रा और प्रतापनगर के लंबगांव निवासी सरस्वती सेमवाल ने दूरदर्शन के पंजाबी चैनल पर चल रही केकेएचडी (किसमें कितना है दम) की डांस प्रतियोगिता और रमोल गांव निवासी रणदीप रमोला ने गायन प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एसपीए योगा प्रोडक्शन के संस्थापक सूरज नौटियाल, अनिल बिजल्वाण ने बताया कि कोविड-19 के चलते किसमें कितना है दम रियलिटी डांस शो के लिए ऑनलाइन ऑडिशन हुए थे। बताया कि कुल आठ प्रतिभागियों का चयन हुआ है। वहीं इसी शो की गायन प्रतियोगिता में ओण पट्टी के रमोल गांव निवासी रणदीप रमोला का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें