फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने चारधाम यात्रा मार्ग के तपोवन, ब्यासी और शिवपुरी में होटल, ढाबों व दुकानों के निरीक्षण के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच दुकानदारों के पास खाद्य पदार्थ बेचने का लाइसेंस न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। चार अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तपोवन, ब्यासी व शिवपुरी की 35 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में बाहरी प्रदेशों से लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन किया जाए। होटल और दुकानों के बाहर रेट सूची का बोर्ड चस्पा किया जाए। इस दौरान पांच दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस न होने पर उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें