नई टिहरी में द्वितीय बौराड़ी बिग बैश डबल विकेट के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : NEW TEHRI
युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी के पहल पर एक दिवसीय द्वितीय बौराड़ी बिग बैश डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सलमान-पंकज ने 12 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में द्वितीय बौराड़ी बिग बैश ड़बल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व सभासद उर्मिला महर ने शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला माही-निखिल और सलमान-पंकज की जोड़ी के बीच खेला गया, जिसमें सलमान-पंकज विजयी रहे। जबकि सेमीफाइनल में अर्जुन-बबलू, रोहित-राहुल, विश्वनाथ-आशीष और सलमान-पंकज की जोड़ी ने जगह बनाई। सलमान-पंकज और रोहित-राहुल की जोड़ी फाइनल में पहुंची। शाम को हुए फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सलमान-पंकज ने 43 रन बनाएं। हालांकि 2 रन माइनस होने की वजह से रोहित-राहुल की जोड़ी को 42 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वह 12 रनों से टूर्नामेंट हार गए। अर्जुन बलूनी-अमित की जोड़ी को फेयर प्ले अवार्ड मिला। विजेताओं को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं ने ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, विपिन जैन, अमित नेगी, हितेश, किशन, फहाद शेख, ईमरान अली, संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट, चमन, विकास गुसाई, दिवाकार बेलवाल आदि मौजूद थे।