एकल वर्ग कैरम में रुद्रप्रयाग के भूपेंद्र ने अल्मोड़ा के अनुज को हराया
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नई टिहरी में तीन राज्य स्तरीय इंटर डायट स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन बालक वर्ग कैरम डबल्स प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग विजेता और पिथौरागढ़ की टीम उप विजेता रही। एकल वर्ग में रुद्रप्रयाग के भूपेंद्र राणा विजेता और अल्मोड़ा के अनुज उप विजेता बने।
राज्य स्तरीय इंटर स्पोर्ट्स मीट के दूसरे डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने इंटर मीट स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डायट टिहरी को इस वर्ष राज्य स्तरीय इंटर स्पोर्ट्स मीट संपन्न कराने का दायित्व मिला है। डायट कर्मचारी सभी खेल स्पर्धा को संपन्न करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षु आने वाले समय में विभिन्न जिलों के स्कूलों में शिक्षण का कार्य संभालेंगे। उन्होंने प्रशिक्षुओं से बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर राष्ट्र और समाज निर्माण की भूमिका अपना अहम योगदान देने को कहा।
मीट स्पोर्ट्स समन्वयक डॉ़ वीर सिंह रावत ने बताया कि टेबल टेनिस बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला टिहरी और बागेश्वर, बालिका वर्ग में उत्तरकाशी और नैनीताल की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। बालक वर्ग बैडमिंटन एकल और डबल्स मुकाबले में पिथौरागढ़ और नैनीताल के खिलाड़ी और टीमों उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
उन्होंने बताया आज (बृहस्पतिवार) को टेबल टेनिस और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबला खेले जाएंगे। इस मौके पर दीपक रतूड़ी, मनवीर नेगी,राज किशोर, विनोद पेटवाल, राजेंद्र बडोनी, दर्शन गुसाईं, भरत राम बडोनी, अरविंद सजवाण, दुर्गा रावत दर्मियान सजवाण, संजीव भट्ट आदि मौजूद थे।