फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सोना जीतकर लौटे रोहित

विज्ञापन
दुबई में एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर घर पहुंचे रोहित चमोली को मिठा - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
दुबई में एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाला टिहरी का बेटा रोहित चमोली स्वदेश लौट आया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट में रोहित का स्वागत किया गया। वहीं रोहित को बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने संस्थान में दाखिले के लिए न्योता दिया है।
विज्ञापन

टिहरी के रोहित ने एशियाई जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 48 किलो भार वर्ग के फाइनल में मंगोलिया के ओटगेनबयार तुबश्जिया को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। रोहित टिहरी के चंबा विकास खंड के पलाम गांव का निवासी है, लेकिन बचपन में अपने पिता के साथ चंडीगढ़ चले गए थे। बृहस्पतिवार को रोहित के दुबई से स्वदेश चंडीगढ़ पहुंचते ही परिजनों व मित्रों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। रोहित के पिता जयप्रकाश होटल में कुक हैं। पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने रोहित की प्रतिभा को देखते हुए अपने संस्थान में दाखिले का पत्र भेजा है। ऐसे में अब रोहित को खुले पार्क में बॉक्सिंग की जगह आर्मी के प्रतिष्ठित संस्थान में सीखने का मौका मिल सकेगा। रोहित ने बताया कि पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने बॉक्सिंग ट्रेनिंग के लिए पत्र भेजा है। संस्थान में एक सप्ताह के भीतर दाखिला ले लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें