फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर भविष्य के लिए सही मार्ग दर्शन की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में आयोजित करियर काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सही मार्ग दर्शन मिलने से छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय पौखाल में आयोजित करियर काउंसिलिंग का प्राचार्य डा. एएन सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान एवं भाषाओं की जानकारी से रोजगार सृजन किया जा सकता है। करियर काउंसिलिंग के संयोजक डा. सजीव प्रसाद भट्ट ने रोजगारपरक शिक्षा के महत्व से रूबरू करवाया। मुख्य वक्ता डा. बीआर भद्री ने अनुशासनात्मक शिक्षा पर जोर दिया। रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा, अनिल सिंह, कुसुम, गंभीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें