नई टिहरी। विधानसभा चुनाव के सफल संपादन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है।
टिहरी विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम अपूर्वा सिंह, प्रतापनगर में एसडीएम प्रेमलाल, नरेंद्रनगर में एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, धनोल्टी में एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान और देवप्रयाग में एसडीएम सोनिया पंत को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। डीएम ने बताया कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका चंबा शिव कुमार चौहान को एआरओ बनाया है। प्रतापनगर में तहसीलदार शंभू प्रसाद ममगाईं, लोनिवि के एई अरुण कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला, नरेंद्रनगर में तहसीलदार पीतांबर रावत, रेनू सैनी, लोनिवि के एई संजय बिष्ट, घनसाली विधानसभा क्षेत्र में तहसीलदार लक्ष्मण नेगी, लोनिवि के एई सुधीर नैथाणी, एबीडीओ राजेंद्र अवस्थी, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में तहसीलदार मानवेंद्र बर्थवाल, सुनील राज, एई लोनिवि अश्वनी कुमार यादव और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लिए तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, किशन सिंह रावत व डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
आईटीआई में होगी मतगणना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का चयन किया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी नवनीत सिंह भुुल्लर ने आईटीआई पहुंचकर कक्षा-कक्षों, कार्यशाला, स्टोर रूम, गैराज और पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि आईटीआई में जिले की छह विधानसभाओं के हिसाब से 12 कक्षों को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन-तीन मतगणना केंद्र बनाएं जाएंगे। उन्होंने लोनिवि के ईई ललित मोहन गुप्ता को मतगणना के लिए सभी तैयारियां जल्द पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एएसपी राजन सिंह, सीओ महेश चंद बिंजोला, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह और आईटीआई के प्रधानाचार्य पल्लवी उपस्थित रहे। संवाद