फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़-देहरादून सड़क का मरम्मत कार्य शुरू

Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन के पास सड़क का 50 मीटर का हिस्सा हो गया था क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी )। बाजार से एक किमी की दूरी पर बारिश से थत्यूड़ विद्युत सब स्टेशन के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त थत्यूड़-मसूरी देहरादून सड़क पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। सड़क का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर थे।

अगस्त-सितंबर में हुई भारी बारिश से थत्यूड़-मसूरी-देहरादून सड़क की सुरक्षा के लिए बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही भूस्खलन से विद्युत सब स्टेशन के पास सड़क पर मलबा आ गया था जिससे सड़क बेहद संकरी हो गई थी। स्थानीय लोग लोनिवि से लगातार सुरक्षा दीवार और मलबा हटाने की मांग करते आ रहे थे लेकिन बजट के अभाव में लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, मेनका सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान रमेश रावत, राम प्रकाश भट्ट ने बताया कि थत्यूड़-देहरादून सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क है। प्रतिदिन यहां से सैकड़ों की आवाजाही होती है। क्षेत्र के लिए देहरादून से रोजमर्रा के सामान की सप्लाई इसी सड़क से होती है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों का संचालन बमुश्किल से हो पा रहा था। लोनिवि पर स्थानीय लोग सड़क मरम्मत का दबाव बना रहे थे। दो माह बाद लोनिवि द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर किया गया है। इस बाबत लोनिवि के सहायक अभियंता नवीन शर्मा ने बताया आपदा मद्द से थत्यूड़-देहराूदन क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद पहले की तरह यातायात सुगम हो जाएगा।
जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें