फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर बिहारी लाल के कार्यों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक जीवन विकास भारती के संस्थापक स्व. बिहारी लाल की प्रथम पुण्य तिथि पर क्षेत्र के लोगों ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिहारी लाल ने शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया।
विज्ञापन

लोक जीवन भारती आश्रम बूढ़ाकेदार में बिहारी लाल की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। सामूहिक प्रार्थना के बाद उपस्थित लोगों ने विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। लेखक और हिमालयी पर्यावरण शिक्षा संस्थान हिमालय भागीरथी आश्रम मातली उत्तरकाशी सुरेश भाई की ओर से बिहारी लाल के रचनात्मक कार्य एवं संस्मरण, जीवन, संघर्ष पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य सुशील कोटनाला ने कहा कि समाज उपयोगी इन पुस्तकों का शीघ्र ही राज्य स्तर पर लोकार्पण किया जाएगा। बिहारी लाल ने बुनियादी शिक्षा ,कला शिल्प, आत्म निर्भर व्यवसायिक शिक्षा और सामाज हित के अनेक कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाकर समाज में एक नव चेतना का सृजन किया। इस मौके पर बिहारी लाल के बेेटे और लोक जीवन भारती के मंत्री जयशंकर नगवान, महावीर धनियाल, आरबी सिंह, महावीर श्रीयाल, कुलदीप श्रीयाल, प्रेम लाल त्रिकोटी, महेंद्र नाथ, अब्बल छनवान, वीरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र नगवान, किशोरी लाल, दयालु नगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें