फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावित 415 परिवारों के पुनर्वास की कसरत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से संघर्षरत टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों के पुनर्वास की कसरत शुरू हो गई है। सरकार और टीएचडीसी के बीच नकद मुआवजा भुगतान पर सहमति बनने के बाद पुनर्वास निदेशालय ने प्रभावितों की पात्रता का निर्धारण शुरू कर दिया है। पुनर्वास विभाग ने नंदगांव, खांड और सिल्ला उप्पू गांव के प्रभावित परिवारों को चिह्नीकरण करते हुए पात्रता का निर्धारण कर दिया है, जबकि अन्य गांव के परिवारों की पात्रता का निर्धारण चल रहा है। ऐसे में अब उम्मीद है कि जल्द प्रभावितों की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 830 से अधिक होने के कारण आसपास के कई गांव खतरे में पड़ गए थे। प्रभावितों के घर-आंगन और कृषि भूमि पर दरारें पड़ गई थी। इसके बाद पुनर्वास निदेशालय ने प्रभावित परिवारों का भू-गर्भीय सर्वे करवाया था, जिसमें 30 गांव के करीब 415 परिवार खतरे की जद में आ गए थे। सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने खतरे की जद में आए परिवारों का पुनर्वास करने की सलाह शासन-प्रशासन को दी थी, लेकिन पुनर्वास विभाग लंबे समय बाद भी प्रभावितों के पुनर्वास को भूमि चयनित नहीं कर पाया था।
पुनर्वास निदेशालय ने 2016-18 में पशुपालन, आइडीपीएल और मंशादेवी, दूधूपानी से बीबीवाला स्थित भूमि के प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को स्वीकृति नही दी। पुनर्वास निदेशालय ने चिह्नित परिवारों की पात्रता का निर्धारण करना शुरू कर दिया है। नंदगांव, खांड, सिल्ला उप्पू गांव के परिवारों की पात्रता का निर्धारण हो चुका है, जबकि अन्य गांव की पात्रता का निर्धारण का कार्य चल रहा है। पुनर्वास निदेशालय रौलाकोट के करीब 120 परिवारों को भूमि के बदले भूमि और अन्य परिवारों को 74-74 लाख का नकद भुगतान करेगा।
विज्ञापन

टिहरी बांध प्रभावितों की पात्रता का निर्धारण शुरू हो चुका है। तीन गांव की पात्रता बन चुकी है, जबकि अन्य गांव की पात्रता बन रही है। रौलाकोट गांव को छोड़कर अन्य प्रभावितों को नकद मुआवजा भुगतान किया जाएगा। रौलाकोट के प्रभावितों को भूमि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

-धीरेंद्र सिंह नेगी, ईई अवस्थापना खंड पुनर्वास नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें