घनसाली (टिहरी)। घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य पूर्ति विभाग ने बाजार घनसाली और चमियाला बाजार के रेस्टोरेंटो और होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने होटल और रेस्टोरेंट से आठ घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल करने पर आठ होटल स्वामियों से 16 हजार अर्थदंड वसूल किया गया।
खाद्य पूर्ति निरीक्षक अमित भंडारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि घनसाली और चमियाला के अधिकांश होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में भी होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को कामर्शियल सिलिंडर का उपयोग करने का सुझाव दिया गया था, लेकिन कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालक घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जिन होटल और ढाबों से घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए प्रत्येक से दो-दो हजार अर्थदंड वसूल किया गया है। टीम में पूर्ति निरीक्षक मनोज बत्र्वाल, प्रवीण सेमवाल, अवतार सिंह राणा शामिल रहे। संवाद