कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य जयबीर सिंह रावत ने बगोन गांव में पेयजल किल्लत की समस्या को देखते हुए नई पेयजल लाइन बनाने की मांग की है। इंटर कॉलेज नागराजाधार (नगुण) में खेल मैदान की सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग की है।
डीएम को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि बगोन गांव के लिए 20-20 साल पहले आठ किमी पेयजल लाइन का निर्माण किया गया था। गांव में हर घर में शौचालय बनने के बाद पेयजल किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही है। जनसंख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के लोगों की समस्या समाधान के लिए नई पेयजल लाइन बनने की मांग की है। इंटर कॉलेज नागराजाधार (नगुण) इस क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। सुरक्षा की दृष्टि से मैदान में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। संवाद