फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Sun, 01 Sep 2024 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। आपदा से जगह-जगह क्षतिग्रस्त बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड मोटर मार्ग पर कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था बिना मानकों के कार्य कर रही है, जिसमें सड़क पर चल रहा कार्य ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अब तक हुए निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में आई आपदा से बूढ़ाकेदार- पिंस्वाड मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़ी है। इन दिनों कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई सड़क मरम्मत कर रही है। ग्राम प्रधान सनौप सिंह राणा, गिरीश नौटियाल, मुकेश नाथ, महेश रमोला ने बताया कि मार्ग पर इन दिनों बूढ़ाकेदार मंदिर गेट के समीप आरसीसी से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
वहीं नदी से ही रेत निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में फिर से सड़क के लिए खतरा हो सकता है। सीमेंट के साथ रेत अधिक मिलाई जा रही है। गिनती के मजदूर लगाए गए हैं। उन्होंने मानक के अनुरूप सड़क मरम्मत की मांग की है। इस बाबत पीएमजीएसवाई के ईई पवन कुमार सिंह का कहना है कि वे स्वयं सड़क पर चल रहे निर्माण कार्याें की निगरानी कर रहे हैं। गुणवत्ता के साथ मानकों के अनुसार ही कार्य कराया जा रहा है। यदि ग्रामीणों की समस्या गुणवत्ता को लेकर है, तो मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें