उत्तराखंड जल संस्थान पीटीसी मजदूर यूनियन ने न्यूनतम वेतन देने, योग्यता के आधार नियमितीकरण करने, सेवा निवृत्ति पर तीन हजार की पेंशन समेत कई मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार की उपेक्षा के चलते समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
शुक्रवार को सीटू के बैनर तले पीटीसी मजदूरों ने सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए कहा कि वर्षों से कर्मी 16 सौ से लेकर दो हजार के मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनके मानदेय, नियमितीकरण को लेकर गंभीर नहीं है।
उन्होंने सेवा, उग्र, योग्यता के आधार पर नियमितीकरण, न्यूनतम मानदेय, त्योहारों पर बोनस, सेवानिवृत्ति पर पेंशन, सेवाकाल में मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को सेवा में लेने, नवनिर्मित पेयजल योजनाओं को ग्राम सभा को हस्तांतरित न करने समेत कई समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवानंद उनियाल, सचिव प्यारचंद, प्रेम सिंह, टंकी सिंह, रामलाल, मुकेश प्रसाद, प्रकाश चंद्र, त्रिलोक सिंह, विक्रम सिंह, पंचम सिंह, ज्योति लाल आदि मौजूद थे।