नई टिहरी। जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने जल जीवन मिशन में संचालित पेयजल योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजना का निर्माण कार्य, जल की गुणवत्ता, घरेलू कनेक्शन, योजनाओं का संचालन और अनुरक्षण की जानकारी हासिल की। शतप्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल कनेक्शन दें।
डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को कार्यगुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। डीएम ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं, वहां शीघ्र शत प्रतिशत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, एसई जल संस्थान विनोद रमोला, एसई जल निगम वीके जैन, ईई प्रशांत भारद्धाज, केएन सेमवाल और नरेशपाल आदि मौजूद थे। संवाद