फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विज्ञान प्रदर्शनी में कार मॉडल को मिला पहला स्थान

Mon, 27 Jul 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीआईएस पैन्यूला में छात्रों के मध्य आयोजित की गई प्रदर्शनी
विज्ञापन

नई टिहरी। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल (एनटीआईएस) पैन्यूला में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र आदित्य, अभिनव, उमंग और आदित्य नेगी का एडवांस्ड कार मॉडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञान प्रदर्शनी का बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी चंबा मो़ तस्लीम कुरैशी, पीजी कॉलेज नई टिहरी के भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो़ राजकुमार त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छात्रा मानवी, सोनाक्षी और नैना के इंटीग्रेटेड स्मार्ट सिस्टम मॉडल को दूसरा, छात्रा आयाना, अभिलाषा, दिव्यांशी और जिज्ञासा के इलेक्ट्रिसिटी थेफ्ट फंक्शन सिस्टम को तीसरे स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक जेएस जॉली ने कहा कि छात्रों की वैज्ञानिक सोच को देखते हुए विद्यालय उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण भट्ट ने बताया प्रदर्शनी में स्थान पाने वाले छात्रों को आगामी कार्यक्रमों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य देवाशीष उनियाल, द्विजेश बडोनी, राहुल गैरोला, हिमांशु, महेश, शीशपाल, मीना, रचना, आकांक्षा, अंजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें